{"_id":"5ba7d52d867a557ffc6bf796","slug":"201537725741-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला देगा कलाकारों को रामलीला अवार्ड, 12 श्रेणियों में किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला देगा कलाकारों को रामलीला अवार्ड, 12 श्रेणियों में किया जाएगा सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में हर साल की तरह इस बार भी शहर की रामलीलाओं में बेहतरीन अभिनय करने वाले कलाकारों को अमर उजाला अवार्ड देकर सम्मानित करेगा। अमर उजाला द्वारा कुल 12 श्रेणियों अवार्ड दिए जाएंगे।
श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण की भूमिका निभाने वालों में से सबसे बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ संवाद, संगीत, चौपाई गायन, सर्वश्रेष्ठ लीला व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सर्वश्रेष्ठ समर्पण आदि के तहत भी लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी कलाकारों को नवाजा जाएगा। पुरस्कार के लिए पात्रों का चयन अमर उजाला द्वारा बनाई गई तीन सदस्यों की कमेटी द्वारा किया जाएगा।
प्रतिभा परखेंगी तीन हस्तियां
अवार्ड का चयन करने वाले जजों के पैनल में प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, आर्ट ऑफ गैलरी संचालिका प्रीति बजाज व मशहूर ओडिशी नृत्यांगना ज्योति श्रीवास्तव शामिल हैं। मूर्तिकार राम सुतार देश-विदेश में विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियां बनाकर नाम कमा चुके हैं। वह रामलीला के दौरान अपनी पारखी नजरों से कलाकारों की प्रतिभा को तराशेंगे। वहीं, प्रीति बजाज कला को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर कला प्रदर्शनी का आयोजन करती रहती हैं। ज्योति श्रीवास्तव स्वयं एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। वह विभिन्न मंचों पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। यह तीनों कलाकार रामलीला के दौरान कलाकारों की प्रतिभा का मूल्यांकन करके बेहतरीन का चुनाव करेंगे, ताकि बेहतर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
इन श्रेणियों में मिलेंगे अवार्ड
1- मर्यादा पुरुषोत्तम राम - आदर्श पुरुष के चरित्र को सार्थक करते अभिनय का प्रदर्शन करने वाला कलाकार, जिसके अभिनय को देखकर लोगों में आदर्श मार्ग पर चलने का संदेश जाए।
2- माता जानकी - सहनशीलता, दृढ़ता और धैर्य का संदेश जिसके अभिनय को देखने को मिले। वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री इस वर्ग में सम्मानित होगी।
3- रामानुज लक्ष्मण - जिसका किरदार त्याग के महत्व को समझाए। भाई भाई के प्रेम का जो प्रतिक बनकर सामने आए। ऐसे कलाकार को इस वर्ग में सम्मानित किया जाएगा।
4- महाबली हनुमान - अपार शक्ति के बाद भी समर्पण का भाव हनुमान के चरित्र की विशेषता है। जिसके अभिनय को देखकर भक्ति का मूल समझ आए।
5- लंकेश रावण - ज्ञान के बाद भी भयावह शक्ति जिसका परिचय बन जाए। जिस कलाकार के अभिनय से दर्शकों में सिहरन पैदा हो जाए।
6- सर्वश्रेष्ठ मंच व्यवस्था - जहां मंच का संचालन रामलीला की रोचकता को कई गुना बढ़ा दे। संगीत से कदमताल तक हर बात का ख्याल रखा जाए।
7- सर्वोत्तम पटकथा एवं संवाद - रामलीला मंचन में ऐसे शब्दों या डायलॉग का उपयोग जो दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ दे। कथा की लयबद्धता जहां हो, वहां यह पुरस्कार दिया जाएगा।
8- सर्वोत्तम कथा गायन, संगीत - संगीत यदि कानों में मधुरता घोले तो मंचन का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। संगीत कां सही समय पर सटीक प्रयोग हो। गीत की मधुरता कानों में रस घोले।
9 - सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन - चौपाइयां रामलीला का एक अहम हिस्सा हैं। इनका भावपूर्ण मंचन रामलीला में विशेष रस घोलता है। सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन के लिए मधुरता एवं भाव की प्रबलता पर जोर रहेगा।
10 - सर्वश्रेष्ठ लीला व्यवस्था - यदि आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं अच्छी हैं, तो रामलीला देखने का आनंद बढ़ जाता है। इस वर्ग में सफाई, सुरक्षा आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं के आधार पर चयन होगा।
11- लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - कई लोग ऐसे भी हैं, जो सालों से रामलीला के किरदार निभाते आए हैं। हर साल यह अपनी प्रतिभा की छाप लोगों के मन पर छोड़ते हैं।
12- सर्वश्रेष्ठ समर्पण अवार्ड - यह वह वर्ग है जहां रामलीला के लिए सब कुछ भुलाकर तन मन से जुटे व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा।