फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राजस्थान सरकार से मदद मिलने की उम्मीद देख रहा पीड़ित परिवार

राजस्थान सरकार से मदद मिलने की उम्मीद देख रहा पीड़ित परिवार

Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार से मदद मिलने की उम्मीद देख रहा पीड़ित परिवार
राज्यमंत्री रहीश खान ने रकबर के परिवार को 8 लाख रुपये का सौंपा चेक
विज्ञापन

-हरियाणा सरकार ने पांच और वक्फ बोर्ड की ओर से दिए गए तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व राज्यमंत्री रहीश खान ने बृहस्पतिवार को फिरोजपुर झिरका के कोलगांव में मोब लिंचिंग के शिकार रकबर के परिवार को तीन लाख रुपये वक्फ बोर्ड और पांच लाख रुपये हरियाणा सरकार की ओर से आठ लाख रूपये के दो चेक दिए।

राज्यमंत्री रहीश खान ने बताया कि मृतक रकबर के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता धन राशी देने की घोषणा की गई थी, वहीं उन्होंने भी उनके परिवार को चार दिन पहले सांत्वना देते वक्त वक्फ बोर्ड की ओर से तीन लाख रुपये देने का वादा किया था। इसी के तहत आठ लाख रुपये का चेक सौंपा गया है। भाजपा की मनोहर लाल सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और इस घटना के दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह घटना के पहले दिन से ही प्रदेश सरकार और प्रशासन के संपर्क में रहे। पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से इंसाफ दिलाने का पूरा आश्वासन दिया था। यह थोड़ी सी आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार के जख्म तो नहीं भर सकती, लेकिन उनके परिवार का भरण-पोषण का काम जरूर संभव हो सकेगा। निजी रूप से भी वो खुद व पूरी भाजपा पार्टी पीड़ितों के साथ मजबूती से खडी है और जिन असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें कानून के अनुरूप सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


फोटो- बृहस्पतिवार को मृतक रकबर के परिवार को राज्यमंत्री रहीश खान वक्फ बोर्ड और हरियाणा सरकार की ओर से आठ लाख रुपये का चेक देते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed