फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आईएमएस

आईएमएस

Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आईएमएस

विज्ञापन


‘विलुप्त हो रही कला एवं संस्कृति को बचाना जरूरी’
आईएमएस में छात्रों ने प्रदर्शित किए उत्पाद
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के डिजाइन एंड इनोवेशन अकादमी में ग्रेजुएटिंग शो कॉन्सेप्ट-2018 में अंतिम वर्ष के छात्रों ने डिजाइन प्रदर्शित किए। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव अंबेदकर विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति प्रो. जतिन भट्ट शामिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्र डिजाइन में भारतीयता को प्राथमिकता दें। देश की विलुप्त हो रही कला एवं संस्कृति को महत्व दें। पश्चिमी एवं विदेशी संस्कृति की नकल ना करें। जहां तक हो सके कम से कम कंप्यूटर एवं इंटरनेट का इस्तेमाल कर हाथों से विचारों को रेखांकित कर रचनात्मकता दिखाएं।

शैक्षणिक सलाहकार प्रो. नैन सिआउ ने बताया कि 4 वर्षीय डिग्री एवं 2 वर्षीय डिप्लोमा के फैशन, कम्युनिकेशन, ज्वेलरी एवं इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। भारतीय के साथ-साथ पश्चिमी देशों के पहनावे, ग्राफिक्स, गेम, 3 डी एनिमेशन, घर एवं ऑफिस के आंतरिक भागों की परिकल्पना को बखूबी दिखाया। कार्यक्रम में रत्न स्वर्ण ज्वेलर्स के सीईओ सुयश रस्तोगी एवं चौकोर स्टूडियो के इंटीरियर डिजाइनर तेजस्वी बंसल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed