{"_id":"66797dd380ff119a2b0660d2","slug":"200-exhibitors-presented-products-at-india-expo-center-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33946-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंडिया एक्सपो सेंटर में 200 प्रदर्शकों ने पेश किए उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंडिया एक्सपो सेंटर में 200 प्रदर्शकों ने पेश किए उत्पाद
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो सेंटर में 200 प्रदर्शकों ने पेश किए उत्पाद
प्रमुख उत्पादक और कारीगरों की बनाई फैशन जूलरी और फैशन एक्सेसरीज की लगाई गई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 24 से 26 जून तक होने वाले 18वें इंडिया फैशन जूलरी और एक्सेसरीज मेला (आईएफजेएएस) 2024 का उद्घाटन सोमवार को हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईुपीसीएच) के अध्यक्ष दिलीप बैद की उपस्थिति में किया गया। मेले में प्रमुख उत्पादक और कारीगरों की बनाई फैशन जूलरी और फैशन एक्सेसरीज की प्रदर्शनी लगाई गई। भारत के बेहतरीन हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। ईपीसीएच कार्यकारी निदेशक आरके. वर्मा ने बताया कि मेले में पहले दिन ग्लोबल कनेक्शन, इंडस्ट्री इनसाइट और फैशन एक्स्ट्रावैगेंजा के साथ खरीदारों के आगमन, सेमिनार और फैशन शो का बोलबाला रहा। मेले के इस संस्करण में 40 से अधिक देशों के खरीदार शामिल होने के लिए तैयार है। मेले में पहले दिन फैशन जूलरी व एक्सेसरीज का 5,793 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। इसमें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, मेरठ, मुरादाबाद, फरीदाबाद, भदोई, श्रीनगर, गुड़गांव, कोलकाता, ओडिशा, वाराणसी असम, मणिपुर, केरल सहित देश के सभी प्रमुख शहरों और उत्पाद क्लस्टर के लगभग 200 उत्पादक और कारीगरों ने हिस्सा लिया। मॉडलों के रैंप वॉक के माध्यम से फैशन ज्वैलरी और एक्सेसरीज के बेहतरीन उत्पादों को प्रदर्शित किया।राकेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, सागर मेहता, सोबिंदर सिंह कोहली, नवीन यादव, रवि, राज के मल्होत्रा, आर के वर्मा आदि मौजूद रहे।