फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 years ago clue of missing person was found but after his death

Noida news: 20 साल पहले लापता शख्स का सुराग मिला लेकिन मरने के बाद, अस्थियां लेने अयोध्या रवाना हुए परिजन

Thu, 23 Feb 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 09:17 PM IST
सार

डेरी मच्छा निवासी महावीर सिंह नागर करीब 20 साल पहले गायब हो गए थे। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। घर से लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश किया था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
20 years ago clue of missing person was found but after his death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

नोएडा के दादरी में बादलपुर कोतवाली के डेरी मच्छा गांव से करीब 20 साल पहले लापता हुए व्यक्ति की सूचना तो मिली लेकिन मौक होने के बाद। परिजनों को सोशल मीडिया से उनके अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति ने बुजुर्ग की अस्थियां अपने पास होने की जानकारी दी। अब परिजन उनकी अस्थियों को लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। यह जानकारी मृतक के भतीजे संजीव कुमार ने दी।

विज्ञापन


डेरी मच्छा निवासी महावीर सिंह नागर करीब 20 साल पहले गायब हो गए थे। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। घर से लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश किया था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 8 साल पूर्व कानपुर में होने की सूचना परिजनों को मिली तो वहां जाकर भी तलाश किया था। मगर कोई कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि महावीर अयोध्या में सरयू नदी घाट पर रहते थे और वहीं पर चाय की दुकान चलाने लगे। वहां पर उनकी राम मिलन गुप्ता से मित्रता हो गई थी। इससे काफी अच्छे संबंध हो गए तो उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बाद वह अपने बेटे व पोते से ही उनका अंतिम संस्कार कराएंगे। 
विज्ञापन


लावारिस समझकर उनके शव को नदी में विसर्जित न कराएं। करीब 4 साल पहले राममिलन गुप्ता का भी निधन हो गया था। उनके परिवार के साथ महावीर सिंह नागर का काफी लगाव था। महावीर सिंह नागर अपने बारे में किसी को कुछ नहीं बताते थे। उधर, मुजफ्फनगर निवासी जयवीर सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल की डयूटी पांच साल पहले लक्ष्मण घाट पुलिस चौकी पर तैनाती हुई थी। वह अक्सर महावीर नागर की दुकान पर चाय पीने जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बोली पश्चिमी यूपी की सुनी तो उनके बारे में जानने का प्रयास किया। मगर उन्होंने कुछ न बताया। उसी दौरान हेड कांस्टेबल की राम मिलन गुप्ता के बेटे से जान पहचान हुई थी। अब जयवीर हापुड़ में तैनात है। बृहस्पतिवार को महावीर नागर के निधन हो जाने की अयोध्या निवासी कौशल पांडेय ने जानकारी जयवीर को दी।


जयवीर ने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर महावीर सिंह नागर का फोटो व सूचना वायरल कर दी। यह सूचना एक के बाद एक ग्रुपों पर भी पहुंची और डेरी मच्छा में महावीर नागर के परिवार तक पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन दो गाड़ियों में सवार होकर उनकी अस्थियों को लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed