फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 percent increase in patients in Ayurvedic dispensary

Noida News: आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में बढ़े 20 प्रतिशत मरीज

Mon, 13 Oct 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
20 percent increase in patients in Ayurvedic dispensary
जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और स्त्री रोग के अधिक मरीज, सर्दी-ज़ुकाम के मरीज भी बढ़े
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में संचालित 12 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) में करीब 20 प्रतिशत तक मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें अधिकतर मरीज जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, स्त्री रोग, बवासीर और पाचन संबंधी विकारों से पीड़ित हैं। बदलते मौसम के साथ सर्दी-ज़ुकाम के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कोरोना महामारी के बाद से आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। लोग अब एलोपैथिक इलाज के साथ-साथ आयुर्वेद को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। सेक्टर-39 स्थित महिला थाना परिसर में एक नई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शुरू की गई है। इससे पहले यह डिस्पेंसरी भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रही थी, जिसे अब सेक्टर-39 में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में संचालित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में भी पहले की तुलना में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, दादरी स्थित डिस्पेंसरी में सबसे अधिक मरीजों की उपस्थिति दर्ज की गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डॉ राम निवास ने बताया कि जोड़ों के दर्द, बवासीर, पाचन तंत्र की समस्याएं, श्वसन रोग, बाल झड़ना, सिरदर्द और स्त्री रोगों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा, मरीजों को उचित आहार-विहार की सलाह, औषधियों का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed