फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 people fall ill after eating momos, department says three

ग्रेटर नोएडा: चिकन मोमोज खाने से 20 लोग बीमार, विभाग बता रहा कुछ और आंकड़े

Sun, 26 May 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 11:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 20 लोग बीमार हो गए। बीमार होने वाले ज्यादातर लोगों ने चिकन मोमोज खाए थे। वहीं, खाद्य विभाग केवल तीन लोगों के बीमार होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
20 people fall ill after eating momos, department says three
मोमोज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pexel

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी की मार्केट में मैडम मोमोज रेस्तरां के मोमोज खाने से बीमार होने वाले लोगों की संख्या 20 से अधिक है। इनमें से कुछ ठीक हो चुके हैं, जबकि कुछ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बीमार होने वाले ज्यादातर लोगों ने चिकन मोमोज खाए थे। वहीं, खाद्य विभाग केवल तीन लोगों के बीमार होने का दावा कर रहा है। हालांकि, विभाग नमूने लेने के साथ दुकान को अगले आदेश तक बंद करा चुका हैं।

विज्ञापन


21 मई को रेस्तरां में बड़ी संख्या में लोगों ने मोमोज खाए थे। चेरी काउंटी सोसाइटी के चार परिवारों को उल्टी व दस्त हो गए थे। वहीं, ग्रीन आर्क और गाैड़ सौदर्यम सोसाइटी के दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि मोमोज खाने से 20 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। चेरी काउंटी सोसाइटी निवासी दिव्या का कहना है कि 21 मई को बेटे के साथ चिकन मोमोज खाए थे। अगले ही दिन दोनों बीमार हो गए। घर पर ही इलाज कराया। चेरी काउंटी सोसाइटी निवासी शोएब और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी बीमार हो गए थे। शोएब अभी भी अस्पताल में भर्ती है। बीमार होने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्होंने चिकन मोमोज खाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने बीमार लोगों के साथ चिकित्सकों से भी बात की है। मोमोज खाने से तीन लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। दो लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी लोगों को डायरिया की शिकायत थी, जो गर्मी से भी हो सकती है। फिलहाल दुकान बंद है। साफ सफाई के बाद ही दुकान को खोलने की अनुमति दी जाएगी। बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed