फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 lakh fine for electricity theft

बिजली चोरी में 20 लाख का जुर्माना

Sat, 11 Dec 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 lakh fine for electricity theft
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर अभियान के तहत 20 मामलों में लगभग 10 लाख का जुर्माना ठोका गया। इसपर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सब डिवीजन तावड़ू के एसडीओ लियाकत अली ने बताया कि निगम की ओर से पिछले काफी दिनों से बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत निगम द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अभियान दौरान तावडू उपमंडल के गांव पाड़ा, बिस्सर अकबरपुर, मोहम्मदपुर अहिर, हसनपुर कलवाड़ी सहित आदि गांवों में कुल 20 मामले बिजली चोरी के मिले। जिनमें 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एसडीओ के मुताबिक बिजली चोरी के कारण क्षेत्र में लाइन लास हो रहा है। इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। जिसको लेकर शनिवार सुबह दो अलग-अलग टीमें गठित कर चोरी पकड़ो अभियान के दौरान भेजी गईं। उन्होंने बताया कि जिन डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है उनसे आग्रह किया कि वह अपनी बकाया राशि विभाग में जल्द जमा कर दे। अन्यथा उनके खिलाफ भी पुलिस व विभागीय तौर पर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि शहर व गांवों में लगातार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। बिजली चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed