फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 corona patients found in the district, two are healthy

जिले में कोरोना के 20 मरीज मिले, दो स्वस्थ

Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
20 corona patients found in the district, two are healthy
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले। इसके अलावा दो मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार व मंगलवार भी जिले में दस दस संक्रमित मिले थे। नूंह में 5, नगीना 1, फिरोजपुर झिरका 4, तावडू 8, व पिनगवां में दो संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना का 53 एक्टिव मरीज है। जिले में अब भी 2435 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 700 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए है। जिले में अब तक कोरोना के 1765 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1702 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 54876 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, इनमें से 54163 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 713 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 221035 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 216252 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed