{"_id":"61ae68697f02ba2a8e76ce24","slug":"2-57-lakh-fine-for-negligence-in-construction-works-noida-news-noi619872734","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में लापरवाही पर 2.57 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर 2.57 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। निर्माण कार्यों में लापरवाही से प्रदूषण और कूड़ा फैलाने वालों पर प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को भी प्राधिकरण ने ऐसे ही 9 मामलों में 2.55 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा शहर में कूड़ा फैलाने वाले दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन पर भी दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस प्रकार कुल 2.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि सर्कल 2, 4, 5, 6 और 9 में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की गई थी। जल निगम द्वारा इन पांच सर्किल में 9 जगहों पर एनजीटी नियमों की अवहेलना पाई गईं। इस पर तत्काल ही प्रदूषण फैलाने वालों पर 2.55 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों पर लगाया। ये लोग कूड़ा सड़क पर फेंक रहे थे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण पर वार करने के लिए सोमवार को शहर के सभी दस वर्क सर्किलों में 81 टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया गया। इसी प्रकार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से शहर के 67 मार्गों पर 243 किलोमीटर लंबाई में सफाई का कार्य किया गया। धूल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेंट्रल वर्ज पर पानी का छिड़काव किया गया।