फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.50 lakh rupees looted, said he injured himself

खुद को घायल कर बताया लुट गए 2.50 लाख रुपये

Wed, 14 Apr 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh rupees looted, said he injured himself
नोएडा। डेढ़ माह बाद अपनी प्रेमिका से शादी का सपना संजोए अंबरपुर, बरेली निवासी वारिस खान (22) ने अपने उस मालिक से गद्दारी कर दी, जिसके पास वह पांच साल से काम कर रहा था। शादी से पहले प्रेमिका को शॉपिंग कराने के लिए उसने न केवल 2.50 लाख रुपये एक बंडल में बांधकर बस परिचालक के हाथों बरेली अपने साथी के पास भिजवा दिए, बल्कि पुलिस को लूट का यकीन दिलाने के लिए खुद को चाकू मारकर घायल भी कर लिया। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी वारिस को गिरफ्तार नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बरेली में इंडी लेवल टेक्नोलॉजी नामक एक कंपनी में बीकॉम पास वारिस बतौर टेक्नीशियन की नौकरी करता है। सोमवार को वारिस सेक्टर-12-22 चौड़ा मोड़ के पास रोहतास क्लीनिक के सामने लहूलुहान पड़ा था। भीड़ एकत्रित हुई तो उसने बताया कि बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है और 2.50 लाख रुपये लूट लिए। एक राहगीर चंद कदमों की दूरी पर एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के कार्यालय पहुंचा और एसीपी से शिकायत की। एसीपी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

वारिस ने बताया कि कंपनी ने रविवार को उसे नोएडा भेजा था। यहां उसे कमलेश नामक व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये लेने थे। कंपनी प्रबंधकों ने 70 हजार वारिस के खाते में डाले थे। इसके बाद 2.50 लाख रुपये उसे चौड़ा मोड़ पर रहने वाले अमरीश को देने थे। वह अमरीश को रुपये देने जा रहा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश उसे गले और हाथ पर चाकू मारकर घायल का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। वारिस ने पुलिस को बताया कि एक-डेढ़ महीने में गर्लफ्रेंड से उसकी शादी होने वाली है। कंपनी से उसे 10,000 रुपये वेतन मिलता है। पैसे की कमी यह साजिश रची। साजिश के तहत, नोएडा में पहले एटीएम से 70,000 रुपये निकाले। इसके बाद कमलेश से मिले 1.80 लाख रुपये को बंडल बना बरेली जाने वाली बस के परिचालक को कूरियर बताकर दे दिया। उससे कहा कि यह पैकेट सैटेलाइट बस स्टैंड पर इसरार नामक युवक को देना है। वारिस ने इसके लिए परिचालक को 200 रुपये दिए। उसने बरेली निवासी दोस्त इसरार को बस परिचालक का नंबर देकर कहा कि उसने कंपनी का एक पैकेट भेजा है। वह उसे ले ले। इसके बाद वह चौड़ा मोड़ के पास पहुंचा और चाकू व ब्लेड से गले और हाथ पर कट मारकर खुद को लहूलुहान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed