फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रमजान में पानी की किल्लत

रमजान में पानी की किल्लत

Wed, 08 May 2019 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रमजान में पानी की किल्लत
रमजान में पानी की किल्ल
विज्ञापन

पुन्हाना। सरकार द्वारा रमजान के महीने में 24 घंटे बिजली-पानी देने के आदेश के बावजूद मेवात के सैंकड़ों गावों के लोगों को बड़ी मुश्किल से दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि खासतौर पर दिन के समय तो बिजली नहीं के बराबर मिलती है। बिजली नहीं रहने से पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है। वहीं दूसरी ओर गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इससे रोजा रखने वाले लोगों और बीमारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी के टैंकरों से पानी ले रहे हैं।
मेवात के गांव लाहाबास, सालाहेडी, शाहचौखा, मरोड़ा, नगीना, पिनगवां, गोहाना, नावली, झिमरावट, नीमका, रायपुर, तुसैनी, कैराका, नौशेरा, नेवाना, आकेडा, इंदाना, भादस, रनयाला पटाकपुर, जाडौली, बीसरू, जहटाना, सहित सैंकड़ों गांवों में पीने के पानी की किल्लत और बिजली की परेशानी है। गांव जाडौली निवासी तारीफ, बीसरू निवासी शाहिद हुसैन, जहटाना निवासी साजिद खान, रनियाला पटाकपुर निवासी नयाज मोहम्मद, भादस निवासी मोहम्मद इरफान कैराका निवासी वाजिद खान और आकेड़ा निवासी अरशद खान ने बताया कि मंगलवार से रमजान महीना शुरू हो चुका है। दो दिन से उनके गावों में बिजली नहीं के बराबर आती है। सुबह करीब आठ बजे चली जाती है तो शाम चार-पांच बजे तक आती है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से रोजेदारों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि हर साल रमजान के महीने में सभी सरकारें 24 घंटे बिजली-पानी देती हैं। लेकिन दो रोजे हो चुके हैं। पिछले दो दिनों से चार- पांच घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

-----------------------
जिले में 24 घंटे बिजली देने का प्रयास भी किया जा रहा है। दो दिन से तेज हवा चल रही है, जिले की कुछ लाइन पेड़ों के नीचे से गुजर रही है। हवा चलने से तार के आपस में टकराने का खतरा बना रहता है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस के चौहान कार्यकारी अभियंता बिजली निगम नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed