{"_id":"5c0828f7bdec2241c7692a72","slug":"191544038647-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगाने के नाम पर अर्जित की संपति, आईटी का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगाने के नाम पर अर्जित की संपति, आईटी का शिकंजा
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: उद्योग लगाने के नाम अर्जित की संपत्ति, आईटी का शिकंजा
आयकर विभाग ने करीब 150 लोगों की सूची तैयार की, जारी होंगे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। उद्योग लगाने के नाम पर नोएडा में संपत्तियां अर्जित करने वाले अब आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे करीब 150 लोगों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने अपने साथ परिवार के अन्य लोगों के नाम से भूखंड हासिल किए हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर संपत्तियों का ब्योरा मांगा जाएगा। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेनामी संपत्तियों की जांच आमतौर पर की जाती है। नोएडा में जमीन जायदाद के कारोबार से वारे-न्यारे करने वालों की संख्या कम नहीं है। पिछले वर्ष नोएडा प्राधिकरण और रजिस्ट्री विभाग से भी ऐसे लोगों की जानकारियां एकत्रित की गई थीं जिनकी एक से अधिक संपत्ति है। करीब 150 लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है।