फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच साल पूर्व लाखो रुपये खर्च कर लगाई ट्रैफिक लाइट बनी शोपीस।

पांच साल पूर्व लाखो रुपये खर्च कर लगाई ट्रैफिक लाइट बनी शोपीस।

Sat, 24 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पांच साल पूर्व लाखो रुपये खर्च कर लगाई ट्रैफिक लाइट बनी शोपीस।
लाखों रुपये खर्च कर भी ट्रैफिक लाइट अबतक नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

- यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 5 साल पहले लगाया गया था
- लोगों को हर वक्त जाम का सामना करना पड़ता है
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। जिले के अति व्यस्त बड़कली चौक पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पांच साल पूर्व लगाई गई ट्रैफिक लाइट आज तक शुरू नहीं हो पाईं। यही नहीं नूह के अड़बर चौक पर भी ट्रैफिक लाइट का आज तक लाभ नहीं मिल पाया है। लाखों रुपये की लागत से लगाई गई ये लाइटें सिर्फ दिखाने की रह गईं हैं। लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
जिला मुख्यालय के अड़बर और बड़कली चौक पर सुबह-शाम वाहनों की भीड़ लग जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दोनों चौकों पर जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा 5 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की राशि खर्च कर ट्रैफिक लाइट लगवाई गई थी। रोजाना इन चौकों पर जाम में फंसने वाले लोगों को भी लाइटें लगने से लगने लगा था कि अब जाम पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन पांच वर्ष बाद भी इन ट्रैफिक लाइटों को शुरू नहीं किया गया है। जिससे आए दिन इन दोनों चौकों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रयोग न होने से बड़कली चौक पर तो ट्रैफिक लाइट अवैध कब्जे का शिकार हो चुकी है। हर लाइट के चारों ओर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगाई हुई है। इस संबंध में जाम से परेशान लाजपत, नसरू, भवानी सिंह, पवन कुमार, तेज सिंह, फजरु आदि ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को जब लाइट शुरू ही नहीं करनी थी तो सरकार के खजाने से लाखों रुपये की राशि खर्च कर इसे लगवाने की क्या आवश्यकता थी। योजना ऐसी बनानी चाहिए जिससे सरकार द्वारा खर्च की गई राशि का जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आए दिन जाम में फंसने से लोग अपने कार्य स्थल पर देर से पहुंचते हैं। इससे उनका काम बाधित हो जाता है। साथ ही मरीजों को लेकर जाने वाले एम्बुलेंस भी जाम में घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक लाइटों को शुरू करने के लिए प्रपोजल सीटीएम को भेजी जा चुकी है। लाइटों को जल्द ही ऑपरेट कर अड़बर, बड़कली, पटौदी चौक तावडू को जाम मुक्त किया जाएगा। - सुरेश कुमार, जिला ट्रैफिक पुलिस

फोटो- बड़कली चौक खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed