{"_id":"5bf98e38bdec2241d045a730","slug":"191543081528-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंहबोले भाई ने करवाया था भारत में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंहबोले भाई ने करवाया था भारत में प्रवेश
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंहबोले भाई ने करवाया था भारत में प्रवेश
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में पकड़े गए बांग्लादेशियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 4 महिलाओं सहित पांचों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का कारोबार दिल्ली से चला रहे थे। महिलाओं के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो इन्हें नशे का सामान उपलब्ध कराते थे। आरोपी करीब 8 साल पहले भारत में प्रवेश कर गए थे। महिलाओं का मुंहबोला भाई उन्हें बॉर्डर पार करवाकर दिल्ली तक लाया था। कुछ समय दिल्ली में रहने के दौरान ही उन्होंने वहां से नशे का कारोबार शुरू किया था, जिसके बाद वह गुरुग्राम में आकर रहने लगे।
बता दें कि पुलिस आयुक्त (सीपी) इंटेलिजेंस यूनिट को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि नाथूपुर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को दबोचा, जिनमें एक युवक और चार महिलाएं शामिल हैं। टीम ने जब उनसे पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर उनके पास से आधा किलो हेरोइन समेत लाखों का सामान और नकदी बरामद हुई थी।
आरोपियों की पहचान मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी मर्जीना, सोफिया (बांग्लादेश) निवासी मेनारा, रीना व कौसर के रूप में हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।