{"_id":"5bf8a78abdec2241a43f859c","slug":"191543022474-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेटर नोएडा का रियल एस्टेट फिर से पकड़ रहा रफ्तार: सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेटर नोएडा का रियल एस्टेट फिर से पकड़ रहा रफ्तार: सर्वे
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो में रियल एस्टेट फिर से पकड़ रहा रफ्तार
- सर्वे कंपनी का दावा पिछले साल के मुकाबले आंकड़ों में आया उछाल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। सर्वे कंपनी प्रॉपटाइगर की ओर से जारी वित्तीय वर्ष 2019 के दूसरे तिमाही में शहर में घरों की बिक्री में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
सर्वे के मुताबिक पिछले वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच नोएडा, ग्रेटर नॉएडा व यमुना एक्सप्रेसवे को मिलकर जहां कुल 4196 घर बिके, वहीं इस वर्ष इसी अवधि में कुल 6652 घरों की बिक्री हुई। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक नए घरों की लांचिंग की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस बार कमी आई है। जिसकी मुख्य वजह डेवलपर्स का अपने पुराने व मौजूदा प्रोजेक्टों को पूरा करने में ज्यादा ध्यान केंद्रित करना बताया गया है।
प्रॉपटाइगर के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर अंकुर धवन ने कहा कि नोएडा में पिछले तीन वर्षों में फ्लैट की कीमतों में छह प्रतिशत की कमी आई है। कीमतों में गिरावट की वजह से सितंबर तिमाही में बिक्री संख्या में सुधार हुआ है। गौड़ ग्रुप के एमडी और क्रेडाई नेशनल के वाईस प्रेसिडेंट मनोज गौड़ ने कहा कि दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी होने और अब नोएडा व ग्रेटर नोएडा मेट्रो के संचालन के बाद खरीदार और आकर्षित होंगे। वहीं क्रेडाई पश्चिमी यूपी के प्रेसिडेंट प्रशांत तिवारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के आने से रियल एस्टेट में और सुधार के प्रति आशान्वित हैं।