{"_id":"5bb7a730867a5507925a0718","slug":"191538762544-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजपुरा हत्याकांड : ग्रामीण एसआईटी जांच से नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजपुरा हत्याकांड : ग्रामीण एसआईटी जांच से नाखुश
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजपुरा हत्याकांड : ग्रामीण एसआईटी जांच से नाखुश, सीबीआई जांच की मांग
पटौदी। बृजपुरा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस जांच से असंतुष्ट पीड़ित परिजनों व ग्रामवासियों ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को विधायक बिमला चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर सीबीआई जांच कराने की बात करने का आश्वासन दिलाया है।
पीड़ित परिवार समेत 35 गांवों के ग्रामीण साथ मिलकर 7 अक्तूबर को कैंडल मार्च पटौदी रामलीला मैदान से शुरू कर शिव मूर्ति हेलीमंडी रोड तक निकालकर मृतकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। 29 अगस्त को पटौदी खंड के गांव बृजपुरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई प्रवीण कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि मेरी मां फूलवती (62), भाई मनीष (25), उसकी पत्नी पिंकी (22) व भतीजी चारू (5) की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी मृतक मनीष के रिश्तेदार सुरेश कुमार व उसके साथी बनाए गए हैं। पुलिस सिर्फ अब तक सुरेश कुमार को आरोपी मानकर पेश किया है। जबकि जांच में चार-पांच आरोपी होने का शक जताया गया है। जिसको लेकर परिजन एसआईटी की जांच से नाखुश हैं। चेताया गया कि अगर न्याय नहीं मिला, तो सड़कों पर उतरेंगे और भूख हड़ताल करेंगे।