फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आधी समस्याओं का खुद ही किया समाधान

आधी समस्याओं का खुद ही किया समाधान

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आधी समस्याओं का खुद ही किया समाधान
संवाद
विज्ञापन

अनदेखी के बाद आधी समस्याओं का खुद ही किया समाधान
सेक्टर 34 अरावली अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए संवार रही सोसायटी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की आधी से ज्यादा समस्याओं से निपटने में सिविल सोसायटी अहम भूमिका निभा रही है। सेक्टर 34 के अरावली अपार्टमेंट बी थ्री की आरडब्ल्यूए भी कुछ ऐसा ही काम कर रही है। सोसायटी के लोगों को राहत देने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक आरडब्ल्यूए ने उठा रखी है। अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि एक साल पहले तक सोसायटी में पुलिस गश्त करती थी। लेकिन पुलिस ने जिम्मेदारी निभानी छोड़ दी। जिसके बाद खुद सेक्टरवासियों ने देखरेख का जिम्मा उठाया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ लोग खुद रात में सोसायटी का दौरा करते हैं। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने पर नोएडा प्राधिकरण की मदद नहीं मिली तो फॉगिंग मशीन खरीद ली। सफाई के लिए भी अपने खर्च पर कर्मचारी रखे हैं। सोसायटी के पार्क में ओपन जिम बनाने के प्रयास काफी तेजी हो रहे हैं। साथ ही बैडमिंटन कोर्ट भी बनवाया जा रहा है।

जल संरक्षण का संदेश
आरडब्ल्यूए ने जल संरक्षण की अनूठी पहल की है। सोसायटी के बाहर जरूरतमंद लोगों के लिए आरओ सिस्टम लगाया गया है। शुद्ध एवं शीतल जल से लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। वहीं, इससे निकलने वाले 700 से 800 लीटर दूषित पानी टंकी में स्टोर किया जाता है। इसे वाहनों की सफाई के अलावा रेहड़ी वाले प्रयोग करते हैं। खास बात यह है कि आरओ सिस्टम का उद्घाटन एक रिक्शे वाले के हाथों कराया गया था।
विज्ञापन


बच्चों के लिए बनवाया बस शेल्टर
सोसायटी के बाहर स्कूल बसों के इंतजार में बच्चे और अभिभावक धूप और बरसात में खड़े-खड़े परेशान हो जाते थे। आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों के सहयोग से एक बस शेल्टर बनवाया है। अब धूप हो या बारिश, अभिभावक और बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा फोटो के साथ
समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष उठाते रहे हैं। जो दूर नहीं हो पाया। सेक्टर के लोग मिलकर इन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। साफ सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में है।
- धर्मेंद्र शर्मा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सप्ताह में एक बार अरावली स्वच्छता अभियान चलाते हैं। महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सोसायटी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। फॉगिंग दस्ता नहीं आने पर खुद ही मशीन खरीद ली।

अमित रस्तोगी, आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी सदस्य

प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी काम करने नहीं आते हैं। कई बार शिकायत की गई। समस्या हल नहीं हुई तो आरडब्ल्यूए ने अपने खर्च पर कर्मचारी लगा लिए।
ए के श्रीवास्तव, आरडब्ल्यूए सह कोषाध्यक्ष

आरडब्ल्यूए के प्रयास सराहनीय हैं। स्कूली बच्चों के लिए बस शेल्टर, प्यास बुझाने के लिए आरओ सिस्टम, खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर अच्छा काम किया है। सुविधाओं में बढ़ोतरी के प्रयास जारी हैं।
सुधीर कटियार निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed