फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ई-वाहन

ई-वाहन

Fri, 27 Jul 2018 09:20 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
ई-वाहन
ई-वाहन के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार, ई-वाहन का इंतजार
विज्ञापन

-कंपनी की ओर से ई-वाहनों की डिलीवरी में हो रही देरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ई-वाहनों की योजना पच्चीस दिन निकलने के बाद भी लटकी हुई है। जीएमडीए की ओर से चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाने के बावजूद कंपनी की ओर से अभी तक ई-वाहनों की डिलवरी नहीं की गई है। इससे अधिकारी भी परेशान है।
प्रदेश में पहली बार जीएमडीए ने ई-वाहनों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अधिकारियों के लिए ई-वाहनों की सुविधा मुहैया कराने की योजना तैयार की। जीएमडीए ने भारत सरकार के उपक्रम एनर्जी एफिसियंसी सर्विस लिमिटेड (ईएसएसएल) के साथ 12 ई-वाहनों का समझौता किया था। इसमें 10 ई-वाहनों को चालक के साथ 40 हजार रुपये प्रतिमाह और 2 ई-वाहनों को बिना चालक के 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लेने का कंपनी के साथ समझौता किया गया था। समझौता के तहत जुलाई माह के शुरुआत में वाहनों की डिलीवरी होनी थी।
विज्ञापन

------------
यहां बनाए गए चार चार्जिंग स्टेशन
ई-वाहनों को चार्ज करने के लिए शहर में चार चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 24 घंटे चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दो चार्जिंग स्टेशन के अलावा सेक्टर-15 पार्ट-एक स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एसएसवीपी) रेस्ट हाउस और सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन में एक-एक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वी उमाशंकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए: कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत की जा रही है जिसमें लेटलतीफी का कारण जाना जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि इस माह के अंत तक वाहन मिल जाएंगे।
---------------
यह होगा खास-
-4 सीटर होंगे सभी ई-वाहन।
-ऑफ व्हाइट रंग की गाड़ियां पर जीएमडीए का लोगो लगा होगा।
-80 से 100 किमी दायरे के लिए होंगे ये वाहन।
-10 ई-वाहन में चालक भी रहेंगे साथ।
-4 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed