फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1906 vaccinated on the last day of the festival

टीका उत्सव के आखिरी दिन 1906 ने लगवाई वैक्सीन

Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
1906 vaccinated on the last day of the festival
पुन्हाना। चार दिन तक चले टीका उत्सव के दौरान नूंह स्वास्थ्य विभाग चार दिन 19 हजार लोगों को टीका लगाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम रहा। बुधवार को 4 हजार की जगह केवल 1906 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग ने 11 से 14 अप्रैल तक जिले में कुल 19 हजार लोगों को कोराना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

इनमें से 11 को 2321, 12 को 2838 और 13 को 2754 और 14 अप्रैल को 1906 लोगों सहित 9819 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 11 अप्रैल का 3 हजार, 12 अप्रैल को 6 हजार, 13 अप्रैल को 6 हजार और 14 अप्रैल को चार हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। बुधवार को जिले में 13 हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज, 45 से अधिक आयु के 1744 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया। फ्रंट लाइन के 149 कर्मचारियों को दूसरी डोज का टीका लगा गया। कुल 1906 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 29352 लोगों को पहली डोज और 4875 लोगों को दूसरी डोज सहित 34327 लोगों को टीका लग चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी के चलते लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि दोनो टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed