फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   19 child labour resqued

19 बाल मजदूरों को मुक्त कराया

Thu, 30 May 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
19 child labour resqued
19 बाल मजदूरों को मुक्त कराया
विज्ञापन

पुन्हाना। राज्य अपराध शाखा गुरुग्राम और बाल कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को पुन्हाना में होटल, ढाबों और दुकानों आदि पर काम करने वाले बाल मजदूरों को मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 बच्चों को मुक्त कराया गया। टीम द्वारा बच्चों के माता-पिता को बुलाया गया और उन्हें भविष्य में बच्चों से मजदूरी नहीं कराने और उन्हें पढ़ाने का शपथपत्र लिया गया। इसके बाद बच्चों को उन्हें सौंपा गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद कुमार और अशफाक अली ने बताया कि समिति का उद्देश्य बच्चों का बेहतर भविष्य बनाना है और उन्हें बाल मजदूरी से दूर रखना है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाये जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं बाल मजदूरी करता कोई दिखे तो 1098 पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं। इस अवसर पर राज्य अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कांस्टेबल नंदकिशोर व विजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed