फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Fri, 01 Feb 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के प्रेमी युगल द्वारा पुन्हाना में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला
- युवक के रिश्तेदारों का इंतजार कर रही है पुलिस
पुन्हाना। कुरुक्षेत्र के लाडवा के रहने वाले प्रेमी जोड़े द्वारा पुन्हाना के मकान में बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में पुन्हाना पुलिस ने मृतक लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि लड़के के परिजनों का इंतजार है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दोनों शवों का नूंह के अल-आफिया अस्पताल में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया।
मृतक लड़की के भाई कमल का कहना है कि चार बहनों में वह अकेला भाई है। उसकी मृत बहन कविता(19) 9वीं कक्षा तक पढ़ी है। कविता घर पर ही रहती थी। जिस लड़के के साथ उसने भागकर शादी की थी उसे परिवार का कोई व्यक्ति नहीं जानता था। कविता उस लड़के के संपर्क में कैसे आई इस बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इस बारे में परिजनों को तब पता चला जब कविता ने लाडवा के ही दीपक के साथ भागकर शादी करने की बात पुन्हाना पहुंचकर फोन पर बताई। भाई कमल का कहना है कि ये एक हादसा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र के लाडवा से दीपक और कविता बृहस्पतिवार को पुन्हाना कस्बे में आये थे। बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला से भागे इस प्रेमी जोडे़ के खिलाफ लाडवा थाना में मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार को पुन्हाना पहुंचने पर जब इस प्रेमी जोडे़ ने एक एसटीडी से फोन कर अपने रिश्तेदारों के पास सकुशल होने का संदेश दिया तो एसटीडी संचालक के पास वापस लाडवा से फोन आया और बताया गया कि दोनों घर से भागे हैं। जिसपर एसटीडी संचालक ने दोनों को समझा-बुझाकर अपने मकान में रोक लिया। लेकिन कुछ देर बार युवक-युवती ने छत से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है और लड़की के परिजनों ने भी आत्महत्या मानी है। धारा 174 के तहत करवाई की जा रही है। फिलहाल लड़की के परिजन आ गये है और लड़कों के परिजन भी आने वाले हैं। - दलबीर सिंह, पुन्हाना चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed