फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीएमओ से मिला अप्रूवल, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की होगी मदद

पीएमओ से मिला अप्रूवल, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की होगी मदद

Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीएमओ से मिला अप्रूवल, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की होगी मदद
दो गरीब बच्चों को पीएमओ से मिली मदद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहत कोष से होगा इलाज, अस्पताल प्रशासन को मिला पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अब प्रधानमंत्री राहत कोष से चाइल्ड पीजीआई में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इलाज में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन को बृहस्पतिवार को पीएमओ की तरफ से पत्र मिल गया है। पत्र में दो बच्चों के इलाज के लिए कहा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष से भी दो बच्चों को मदद दी जा चुकी है। अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर शेखर यादव ने यह पुष्टि की है।

दरअसल, बड़ी संख्या में यहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे इलाज को आते हैं। अभिभावक इलाज का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होते हैं। पैसों की कमी की वजह से इलाज बीच में रुक सकता है। लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष से ऐसे बच्चों की मदद के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधिकारी अस्पताल के दौरे पर आए थे। अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर पीएमओ भेजी थी। पीएमओ ने पत्र के जरिये बच्चों की को कहा। साथ ही अस्पताल में बच्चों के लिए भारत में पहला कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू करने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed