{"_id":"5b75cee442c79217b247b5e5","slug":"181534447332-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेरा के सामने फ्लैट खरीदारों ने रखी अपनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेरा के सामने फ्लैट खरीदारों ने रखी अपनी समस्या
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: रेरा अध्यक्ष के सामने फ्लैट खरीदारों ने बताई पीड़ा
क्रेडाई और प्राधिकरण से भी रेरा की होगी बात, एक्ट में संशोधन की भी उठ रही मांग
---------
150 फ्लैट खरीदारों व एसोसिएशन से की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी उत्तर प्रदेश की पूरी टीम बृहस्पतिवार को नोएडा में मौजूद रही। टीम ने यहां के करीब 150 फ्लैट खरीदारों व एसोसिएशन के साथ सेक्टर-6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में बैठक में बातचीत की। इस दौरान खरीदारों ने रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार के समक्ष पीड़ा बताई। इसमें सबसे बड़ी समस्या समय से फ्लैट नहीं मिलने की रही। यही नहीं एसोसिएशन ने रेरा के एक्ट में कुछ संशोधन का मामला भी उठाया। अध्यक्ष ने सभी मांगों पर गौर करने की बात कही। अब क्रेडाई और प्राधिकरण से रेरा की बात होगी।
बैठक में फ्लैट खरीदारों के साथ रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव अबरार अहमद, सदस्य बलविंदर कुमार, कल्पना मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अशोक श्रीवास्तव, ओएसडी संतोष कुमार, नेफोमा के अन्नू खान सहित नेफोवा के सदस्य भी शामिल रहे। बैठक में शुभकामना प्रोजेक्टर के एक 80 वर्षीय फ्लैट खरीदार ने बताया कि उन्होंने जिंदगी की पूरी जमा पूंजी करीब 28 लाख रुपये बिल्डर को दे दिए, लेकिन हालात यह हैं कि मेरे जीते जी अब पैसे भी वापस मिल पाएंगे या नहीं। इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वहीं, एक्सप्रेसवे पर भसीन ग्रुप के मिस्ट एवेन्यू प्रोजेक्ट के खरीदार राजीव निझावन ने बताया कि प्रोजेक्ट किसी और नाम से था जिसे रेरा में किसी और नाम से रजिस्टर्ड कराया दिया गया। रेरा की टीम ने उनकी मांगों का आवेदन ले लिया। इसी तरह से सेक्टर-110 के लोटश पनाश के खरीदार अजिम मलिक खान ने बताया कि 2010 में बुकिंग कराई थी। तीन साल में फ्लैट देने का दावा था, लेकिन अभी भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। आम्रपाली ड्रीम वैली के खरीदार असीम खान ने बताया कि उनका 50 लाख रुपये फंस गया, जहां फ्लैट मिलना था वहां ईंटों का खंडहर दिखाई पड़ रहा है। इसके अलावा जेपी, अर्थ, यूनिटेक सहित कई अन्य बिल्डर प्रोजेक्टों के खरीदार बैठक में शामिल हुए। रेरा अध्यक्ष ने सभी की बातें सुनीं और इसमें कुछ न कुछ हल निकालने का वादा किया। उन्होंने कहा कि दूसरी बैठक में जब वापस आएंगे तो उनके पास कोई न कोई हल होगा। खरीदारों के एसोसिएशन ने नोएडा में भी सप्ताह में एक दिन रेरा टीम के बैठने की मांग की।