{"_id":"5b6dae924f1c1b54638b7645","slug":"181533914770-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर बिगड़ी यातायात व्यवस्\nथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर बिगड़ी यातायात व्यवस् था
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग: चौराहों पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था
अब मेरठ, लखनऊ वीआईपी ड्यूटी में भेजे गए 70 से ज्यादा ट्रैफिक कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस के 70 से ज्यादा कर्मचारियों की लखनऊ और मेरठ में वीआईपी ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में एक बार फिर शहर की सड़कों पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चौराहों से नदारद पुलिसकर्मियों की वजह से चौराहों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
शुक्रवार को शहर के अधिकांश चौराहों से ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी नदारद दिखाई दिए। इसका असर ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान पर भी दिखा। वाहन चालक खुलेआम नियम तोड़ते नजर आए। बताया जा रहा है कि लखनऊ और मेरठ में वीआईपी ड्यूटी के लिए 70 से ज्यादा ट्रैफिक कर्मी नोएडा से भेजे गए हैं, जबकि आसपास के जिलों से भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। जिले की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए महज 107 सिपाही तैनात हैं, जिनमें से फिलहाल महज 20 से 25 सिपाही ही मौजूद हैं। पीक आवर के दौरान ट्रैफिक की सुस्त चाल ने सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ी हैं। लेबर चौक, किसान चौक, परी चौक, ममूरा चौक, चोड़ा मोड़, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर 21-25 जैसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी न होने से जाम जैसी स्थिति बनी रही।