{"_id":"5b6c68524f1c1b9c3e8b5e52","slug":"181533831250-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
नोएडा। प्राधिकरण के गेट पर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता के बाद उनकी पांच मांगें मान ली गईं। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों के संघ से हुई वार्ता के बाद कई मांगें मान ली गईं। इसमें अब आगे से जो भी महंगाई भत्ता इन्हें मिलेगा। वह समय-समय पर प्राधिकरण में नियुक्त नियमित कर्मचारी के न्यूनतम वेतन पर प्राप्त होने वाली महंगाई भत्ते की राशि के बराबर दी जाएगी। इस संबंध में प्राधिकरण के सभी कार्यालयों में दो-दो दिन का कैंप लगाया जाएगा। इसमें श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता का प्रतिनिधि, नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक, श्रमिकों के संगठन द्वारा नामित सदस्य होंगे। परिचय पत्र व पे स्लिप का प्रारूप 31 अगस्त तक अनुमोदित कराकर उपलब्ध करा लिया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को आधार कार्ड का विवरण भी देना होगा। इसके बिना श्रमिकों की आपूर्ति पर विचार नहीं करने का फैसला किया गया है। ईएसआई और पीएफ डिपोजिट का सत्यापन भी 31 अगस्त तक पूर्ण कराया जाएगा।