{"_id":"5b5b4c754f1c1be94b8b70b9","slug":"181532710005-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध यूनिपोल लगाने पर एक लाख जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिना होर्डिंग लगाकर विज्ञापन करने वाली एसकेए ग्रुप शॉपिंग कांप्लेक्स पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह विज्ञापन यूनिपोल पर लगाया गया है। इस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया और कहा कि वह तीन दिन में एक लाख रुपये जुर्माना जमा करें। अगर जुर्माना नहीं जमा करते हैं तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिना अनुमति के यूनिपोल से विज्ञापन करने पर प्रतिबंध है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
खराब निर्माण सामग्री को जब्त करेगा यीडा
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने विकास कार्यों में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री को जब्त कर उसे तत्काल डंप करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण को शिकायत मिली है सीवर, जल, नाली आदि के निर्माण में कम गुणवत्ता के सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्तमान समय में सेक्टर 18 व 20 में विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें पानी की पाइप कम गुणवत्ता की निकलने पर जब्त करते उसे डंप कर दिया गया। जीएम प्रोजेक्ट देवेंद्र बालियान ने ठेकेदारों से कहा है कि साइट पर कोई पुराना सामान नहीं रखा जाएगा। अगर किसी ने रखा तो वह प्राधिकरण की संपत्ति हो जाएगी। उसको हटाने का खर्च भी ठेकेदार से लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
जीआईएस से देख सकेंगे प्लॉट
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले जिस प्लॉट के लिए आवेदन कर रहे हैं उसकी लोकेशन व मौजूदा स्थिति जीआईएस (जियोग्राफिकल इनफोर्मेशन सिस्टम) से देख सकते हैं। इससे उन्हें आवेदन करने में आसानी होगी। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि प्राधिकरण की वेबसाइट से इसे लिंक कर दिया गया है, जिसके जरिये प्लॉट को आसानी से देखा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन