फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नशे का इंजेक्शन देकर महिला से रेप करने वाला डॉक्टर दबोचा

नशे का इंजेक्शन देकर महिला से रेप करने वाला डॉक्टर दबोचा

Sat, 16 Jun 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
नशे का इंजेक्शन देकर महिला से रेप करने वाला डॉक्टर दबोचा
नशे का इंजेक्शन देकर महिला से रेप करने वाला डॉक्टर दबोचा
विज्ञापन

- गुजरात के वड़ोदरा से फरार हुआ था, पंचमहल में पकड़ा गया
एजेंसी
वड़ोदरा।
अपनी महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप करने के आरोप में फरार चल रहे डॉक्टर को पुलिस ने शनिवार को पंचमहल जिले से गिरफ्तार कर लिया। वड़ोदरा के बाहरी हिस्से में नदेसरी क्षेत्र के गांव अंगद में अपना क्लीनिक चलाने वाले इस डॉक्टर के खिलाफ 11 जून को उसकी महिला मरीज ने रेप करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
नदेसरी के पुलिस इंस्पेक्टर जेके पटेल ने बताया कि आरोपी डॉक्टर प्रतीक जोशी शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे वालन गांव में अपने एक संबंधी के घर से गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस तीन महीने पहले किए गए रेप के इस मामले में डॉक्टर के सहयोगी कंपाउंडर दिलीप गोहिल को 11 जून को ही गिरफ्तार कर चुकी है। गोहिल पर आरोप है कि उसने डॉक्टर के आदेश पर महिला को आगे ब्लैकमेल करने के लिए रेप की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। पटेल ने बताया कि इस वीडियो के जरिए महिला को डॉक्टर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले के आरोपी डॉक्टर जोशी ने भी दिलीप गोहिल पर महेंद्र गोहिल और विक्रम गोहिल के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस अन्य दोनों को तलाश रही है और डॉक्टर के आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed