फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1800 buyers of Unitech chose the option

Noida: पैसे नहीं फ्लैट चाहिए, यूनिटेक के 1800 खरीदारों ने चुना विकल्प; अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 26 Dec 2023 06:17 AM IST
विजय पुंडीर सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Dec 2023 06:17 AM IST
सार

यूनिटेक की ओर से बताया गया कि कुल 1802 खरीदारों ने ई-मेल भेजकर बकाये पैसे की वापसी (रिफंड) के बदले फ्लैट लेने का विकल्प चुना है। इसमें 138 ई-मेल ग्रेटर नोएडा के ऐसे प्रोजेक्ट के लिए मिले हैं, जिनमें पैसे वापसी के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

विज्ञापन
1800 buyers of Unitech chose the option
फाइल फोटो

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब यूनिटेक की अटकी परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू होंगे। ऐसे में खरीदारों को फ्लैट मिलने की संभावना दिखने लगी है। यही वजह है कि 1800 खरीदारों ने अब पैसे वापसी के बदले फ्लैट लेने का विकल्प चुना है। खरीदारों ने इसके लिए बोर्ड से अपील की है। यूनिटेक के बोर्ड ने खरीदारों को 15 दिसंबर तक विकल्प चुनने का मौका दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, यूनिटेक की 39 परियोजनाओं में काम शुरू होने की हरी झंडी मिलने के बाद बोर्ड की ओर से फ्लैट खरीदारों को 10 जनवरी तक बकाये की पहली किस्त चुकाने के लिए कहा गया है। इसके लिए पहली लिस्ट के खरीदारों के बकाये की राशि की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही उन्हें तत्काल राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यूनिटेक की ओर से बताया गया कि कुल 1802 खरीदारों ने ई-मेल भेजकर बकाये पैसे की वापसी (रिफंड) के बदले फ्लैट लेने का विकल्प चुना है। इसमें 138 ई-मेल ग्रेटर नोएडा के ऐसे प्रोजेक्ट के लिए मिले हैं, जिनमें पैसे वापसी के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। उक्त जमीन की लीज निरस्त हो चुकी है। अहम है कि इस योजना में उन खरीदारों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा, जिन्होंने रिफंड का पूरा पैसा मिल चुका है। यह केवल उनके लिए ही फायदेमंद होगा, जिन्होंने अब तक एक भी पैसा नहीं लिया है और रिफंड का कुछ अंश लिया है। उनको शर्तों के साथ यह राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि तय अवधि बीतने के बाद भी फ्लैट खरीदारों की ओर से लगातार फोन आ रहे हैं। आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही है। 15 दिसंबर के बाद से 120 ई-मेल बोर्ड को मिली है। इसको ध्यान में रखते हुए यूनिटेक के बोर्ड ने इसकी समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।


376 खरीदारों को मिल चुकी है आंशिक राशि
यूनिटेक के डाटाबेस में 376 खरीदार ऐेसे हैं, जिन्होंने रिफंड की आंशिक धनराशि ले ली है और अब तक फ्लैट के विकल्प को नहीं चुना है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक इनमें से कुछ और फ्लैट खरीदार आगे आएंगे। हालांकि जिन्होंने फ्लैट का विकल्प चुन लिया है। उनको अब 15 फरवरी तक रिफंड की आंशिक धनराशि के अलावा बाकी पैसे चुकाने होंगे।

यूनिटेक के प्रोजेक्टों का आंकड़ा
सेक्टर-96, 97 और 98 में कुल 962 फ्लैट
सेक्टर-113 यूनिहोम-3 में 1622 फ्लैट
सेक्टर-117 के यूनिहोम-1, 2, रेजिडेंसी और यूनिवर्ल्ड गार्डन में 3327 फ्लैट
करीब 500 से 1000 फ्लैटों की बुकिंग नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed