फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराजिता

छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, अपराजिता की सराहना की

Thu, 09 May 2019 05:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 05:31 AM IST
सार

बिलासपुर स्थित स्कॉलर व्यू पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, अपराजिता की सराहना की

विज्ञापन
अपराजिता

विस्तार

बिलासपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कासना रोड के गिरधरपुर गांव स्थित स्कॉलर व्यू पब्लिक स्कूल की छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में कैसे खुद को सुरक्षित रखना है, इस तकनीक से अवगत कराया गया।

विज्ञापन


मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक नितिन ने छात्राओं को बताया कि अगर किसी मुसीबत में फंस जाएं तो दोनों हाथ और पैरों का पूरा उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से सामने वाले की हिम्मत टूट जाएगी और आप उसे धराशायी कर सकेंगी। मुश्किल समय में जो हाथ लगे, उसे हथियार बना लें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


उससे शारीरिक रूप से मजबूत होने में मदद मिलती है। छात्राओं को फेस पंच, स्टमक पंच, किक आदि का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के प्राचार्य बलवीर कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उन्होेंने अपराजिता मुहिम की सराहना की। इससे लड़कियों को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मरक्षा के गुर सीखकर अच्छा लगा। आगे भी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना जारी रहेगा। ताकि, किसी से भी मुकाबला करने में दिक्कत नहीं हो।
वर्षा

लड़कियां यदि अपनी शक्ति पहचान लें तो उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोई सोच नहीं सकता है। ऐसे कार्यक्रम से आत्मविश्वास बढ़ता है।
चंचल

मार्शल आर्ट सीखकर हम अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठा सकते हैं। अमर उजाला ने यह मौका दिया, उसके लिए धन्यवाद।
छाया

लड़कियों को ही क्यों समझाया जाता है। लड़कों को लड़कियों के सम्मान करने के बारे में बताना चाहिए।
सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed