{"_id":"5b67252d4f1c1bac7d8b6815","slug":"171533486381-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना गांव में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना गांव में पंचायत
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के नक्शा नीति को नहीं करेंगे बर्दाश्त
नोएडा। मोरना गांव में रविवार को किसानों ने एक सर्वदलीय पंचायत का आयोजन किया। किसानों ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के नक्शा नीति का हर स्तर पर विरोध करेंगे। प्राधिकरण अपनी मनमानी कर रहा है। संचालन मनोज चौहान और आयोजन देवेंद्र गुर्जर ने किया। किसानों ने शाहबेरी की घटना के बाद प्राधिकरण पर किसानों के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। किसान नेता दलबीर यादव ने कहा कि अगर भवन नियमावली गांव में लागू होती है तो इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता मनोज चौहान ने कहा कि भवन नियमावली नोएडा प्राधिकरण द्वारा लागू करने की कोशिश की जा रही है। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान देवेन्द्र सिंह अवाना, मनोज चौहान, रामवीर यादव, हीरा लाल यादव, नरेन्द्र शर्मा, विक्की तवर, जोगेंद्र भाटी, आदि मौजूद रहे। ब्यूरो