{"_id":"5b424bfa4f1c1b84468b550b","slug":"171531071482-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा पुलिस ने नार्वे की महिला को दिलाया दो लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा पुलिस ने नार्वे की महिला को दिलाया दो लाख का चेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्वे निवासी मारिया फ्रेडरिक को पुलिस ने एवीजे हाईट्स बिल्डर से फ्लैट के नाम पर जमा किए गए दो लाख रुपये का चेक वापस दिला दिया है। चेक मिलने के बाद महिला ने नार्वे की एंबेसी को ईमेल कर नोएडा पुलिस और एंबेसी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसने दो साल पहले अपने और बेटी के नाम पर फ्लैट बुक कराया था। जिसे कैंसल कराने के बाद भी बिल्डर ने उसे रुपये नहीं लौटाए थे। मामले में ईटा-1 निवासी महिला ने सूरजपुर पुलिस से भी शिकायत की, तब भी रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन
जिसके बाद हाल ही उन्होंने कुछ माह पहले नार्वे एंबेसी से शिकायत की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बिल्डर से दो लाख रुपये का चेक महिला को दिला दिया है। मारिया का कहना है कि उन्होंने चेक मिलने की सूचना नार्वे एंबेसी को ईमेल से भेज दी है और इसमें पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन