फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेएमडी मॉल में युवतियों का हंगामा..

जेएमडी मॉल में युवतियों का हंगामा..

Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जेएमडी मॉल में युवतियों का हंगामा..

विज्ञापन
जेएमडी मॉल में युवतियों का हंगामा
गुरुग्राम। रविवार रात को एमजी रोड स्थित जेएमडी मॉल में तीन युवतियां आपस में भिड़ र्गइं। तीनों के बीच हो रही मारपीट को देखकर जब पुलिसकर्मी उन्हें छुड़ाने गए तो वह महिला पुलिसकर्मी से भी उलझ गईं और उनके साथ अभद्रता करने लगीं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

पुलिस के अनुसार कोलकाता निवासी निशा, पलक दास व पूजा सिकंदरपुर में किराए पर रहती हैं। रविवार रात को वह जेएमडी मॉल गई थीं। यहां तीनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि तीनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान यहां एएसआई सुरेंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने उक्त महिलाओं में झगड़ा होते देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग भी किया, लेकिन वह उल्टा महिला पुलिसकर्मियों से ही उलझ गईं और उनके साथ बदतमीजी करने लगीं। एएसआई सुरेंद्र का कहना है कि मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed