{"_id":"6051063f8ebc3e8cf75e7946","slug":"17-teams-involved-in-car-robbery-revelations-grnoida-news-noi5717305139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट के खुलासे में जुटीं 17 टीम, 55 संदिग्ध चिंहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट के खुलासे में जुटीं 17 टीम, 55 संदिग्ध चिंहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ओप्पो कंपनी के इंजीनियर निशांत की रविवार रात कार लूट की वारदात के खुलासे में 17 टीमें जुट गईं हैं। पुलिस ने 55 संदिग्धों को चिह्नित किया है और थाने लाकर भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि हर कोण से वारदात की पड़ताल की जा रही है। जिले की तेज तर्रार पुलिस अधिकारी व टीम को लगाया गया है। जेल से छूटकर आए और इस तरह की वारदात करने वाले आरोपियों व घटनास्थल के आसपास दिखाई दिए संदिग्धों को चिहिन्त कर लिया है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी लूटी गई कार के संबंध में सूचना दे दी है। वहीं, 130 मीटर रोड पर गश्त व तैनाती बढ़ाई है। पीड़ित परिवार से भी पुलिस संपर्क में है। डीसीपी ने बताया कि वारदात स्थल के पास ही पीड़ितों को पुलिस गश्त करती दिखाई दे गई थी। कुछ देर पहले सूचना मिल जाती तो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था, लेकिन आरोपी पुलिस वाहन को देखकर ओमीक्रान सेक्टर में भाग गए।
अब भी सहमे हैं दंपती
इंजीनियर निशांत ने बताया कि वे अब भी सहमे हुए हैं। अगर वह दूसरी सोसाइटी में भी रहते हैं, तब भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ेगा। इसके चलते सोसाइटी बदलने से कोई लाभ नहीं है। हालांकि पुलिस ने मार्ग पर गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
भट्ठा गोलचक्कर से होकर भागे बदमाश
ओमीक्रान सेक्टर की ओर आने जाने वाले मार्ग पर दूर-दूर तक सीसीटीवी की निगरानी है। बदमाश कार लूटकर घटना स्थल से लगभग पांच किमी दूर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के पास भट्ठा गोल चक्कर के पास से होकर भागते दिखाई दिए। इसके चलते पुलिस इससे आगे के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।