फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 children infected every day, do not delay in getting the vaccine

हर दिन 17 बच्चे संक्रमित, वैक्सीन लगवाने में न करें देर

Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
17 children infected every day, do not delay in getting the vaccine
नोएडा। जून में कोरोना संक्रमण ने बच्चों को तेजी से गिरफ्त में लिया है। महीने भर में कुल संक्रमित मरीजों में 20 प्रतिशत बच्चे शामिल थे यानी हर दिन औसत 17 बच्चे संक्रमित हुए। अब स्कूल खुलने से अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। ऐसे में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग 7 से 9 जुलाई के बीच 100 निजी स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि अभिभावक बेहिचक केंद्रों पर आएं और बच्चों को टीका लगवाएं। जून में संक्रमितों की संख्या 2100 से अधिक दर्ज की गई। इसमें 530 बच्चे शामिल हैं यानी हर चौथा संक्रमित 17 वर्ष से कम आयु का दर्ज किया गया। जिले में 15 से 17 साल तक के 1,15,592 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें करीब 10 हजार किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लग सकी है, जबकि लगभग 33 हजार बच्चे दूसरी डोज से वंचित हैं।
विज्ञापन

वहीं, 12 से 14 वर्ष के 69,814 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें करीब सात हजार बच्चे पहली और तीस हजार से अधिक बच्चे दूसरी डोज से वंचित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए विभाग की तरफ से जिले के बीस से ज्यादा केंद्रों पर टीकाकरण पहले से किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में टीकाकरण अभियान पिछले दिनों शुरू कर दिया गया था। अब निजी स्कूलों में टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार बुजुर्गों को पहली डोज भी नहीं लगी
जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,02,582 बुुजुर्गों को पहली डोज देने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 1.75 लाख को ही पहली डोज लगी है। इनमें से 1.44 लाख ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। ऐसे लोगों को तलाशने में स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

75 नए संक्रमित, 573 सक्रिय केस
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पांच बच्चों सहित 75 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है, जबकि 48 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस 573 दर्ज किए गए। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 16 दर्ज की, शेष होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed