फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 bank accounts of Ansal builder attached, two offices also sealed

अंसल बिल्डर के 17 बैंक खाते कुर्क, दो कार्यालय भी सील

Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
17 bank accounts of Ansal builder attached, two offices also sealed
ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन की तहसील सदर की टीम ने मंगलवार को बकायेदार अंसल बिल्डर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसील की टीम ने बिल्डर के 17 बैंक खातों को कुर्क कर इनमें जमा 2.20 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं। वहीं, बिल्डर के सेक्टर ईटा दो और अंसल प्लाजा मॉल स्थित दो कार्यालयों को सील कर दिया गया है। साथ ही, बिल्डर को चेतावनी दी गई है कि अगर धनराशि जमा नहीं की तो और कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर जिला प्रशासन वसूली की कार्रवाई कर रहा है। तहसील सदर के पास अंसल बिल्डर की 304 आरसी लंबित हैं, जो 74.69 करोड़ की हैं। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर धनराशि जमा नहीं कर रहा है। इस कारण तहसील की टीम ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि बिल्डर के कुल 17 बैंक खातों को कुर्क किया गया है। इनमें जमा 2.20 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही, बिल्डर के सेक्टर ईटा दो और परी चौक स्थित अंसल प्लाजा मॉल स्थित कार्यालय सील कर दिए गए हैं। अंसल मॉल की दुकान नंबर 53 से 56 में बिल्डर का कार्यालय बना हुआ है। अंसल मॉल और साइट ऑफिस पर मुनादी भी कराई गई है। यहां पर काम को भी बंद कराया गया है।
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों में शामिल है बिल्डर
जिला प्रशासन के बड़े बकायेदारों की सूची में अंसल बिल्डर भी शामिल है। प्रशासन की टीम इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बिल्डरों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने धनराशि जमा नहीं की तो फिर चल संपत्ति को कुर्क करने के साथ गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसल बिल्डर बड़े बकायेदारों में शामिल है। अभी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अगर बिल्डर ने जल्द पैसा जमा नहीं कराया तो फिर अन्य कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। - अंकित कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed