{"_id":"5be9baadbdec2269525f9e2c","slug":"161542044333-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान
तावडू। घरेलू कलह से तंग महिला ने नगर के वार्ड संख्या 3 में सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया। तावडू चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के सोहना रोड पर फरमीना पत्नी इस्लाम निवासी गांव पचगांवा किराये के मकान में रहती थी। सोमवार सुबह दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी ने घर में लगे पंखे में दुपट्टे को बांधकर फांसी लगा ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। मृतका महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। ब्यूरो