{"_id":"5b7ef3e542c79246400aa746","slug":"161535046629-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों थ्\nामी रही शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों थ् ामी रही शहर की रफ्तार
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटों थमी रही शहर की रफ्तार
सुबह आई बारिश से जगह-जगह लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की व्यस्त सड़कों पर वाहनों की रफ्तार घंटों थमी रही। बृहस्पतिवार सुबह आई बारिश ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया। मुख्य मार्ग दोपहर तक जाम से जूझते रहे। ओखला बैराज और दिल्ली-नोएडा लिंक रोड जाम से सबसे ज्यादा बेहाल रहा। शाम के समय महामाया फ्लाईओवर से ओखला बैराज की तरफ ट्रैफिक की रफ्तार मंद थी। बारिश शुरू होते ही दिल्ली-नोएडा लिंक रोड के फ्लाईओवरों के नीचे दुपहिया वाहनों का जमावड़ा लग गया। इसके चलते चिल्ला से लेकर एक्सप्रेसवे के सेक्टर 125 तक देर शाम तक वाहन रेंगते रहे। एमपी-3 मार्ग पर मॉडल टाउन, सेक्टर 60, मामूरा, सेक्टर 71 और होशियारपुर तिराहे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था बारिश के चलते घंटों चौपट रही। सेक्टर 18 अंडरपास के ऊपर वाहनों के अतिक्रमण ने समस्या को और ज्यादा बढ़ाकर रख दिया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी ने समस्या को ज्यादा बढ़ा दिया।