फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रकबर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर युवाओं ने की 15 किलोमीटर पदयात्रा

रकबर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर युवाओं ने की 15 किलोमीटर पदयात्रा

Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
रकबर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर युवाओं ने की 15 किलोमीटर पदयात्रा
15 किलोमीटर पदयात्रा कर युवाओं ने मांगा रकबर के लिए इंसाफ
विज्ञापन

-फिरेाजपुर झिरका से नोगावां स्थित हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक निकाली गई पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। मोब लिंचिंग का शिकार हुए गांव कोलगांव के रकबर उर्फ अकबर को इंसाफ दिलाने के लिए सैकड़ों नौजवान सड़कों पर उतरे। आरिफ बघौला के नेतृत्व में फिरेाजपुर झिरका से नोगावां स्थित हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान रकबर के कातिलों समेत रामगढ़ के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
डॉ. अशफाक़ आलम और आरिफ बघौला ने बताया कि मेवात के गोलापकों को आए दिन गोतस्करी का झूठा बहाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। पिछले 14 महिने में मेवात के पांच लोगों की अलवर जिला में ही हत्या की जा चुकी है। मेवात के गोपाकलों की साजिश के तहत हत्या की जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक पर पदयात्रा में नौजवानों के साथ सामाजिक लोग भी इकट्ठे हुए। वहां से आरिफ बघौला के नेतृत्व गांव पथराली होते हुए मृतक अकबर के गांव कोलगांव पहुंचे। यात्रा में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद कोलगांव से यात्रा हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक पहुंची। हालांकि रामगढ़ पहुंचकर विधायक ज्ञान देव आहूजा को निलंबित कर गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग का राजस्थान की मुख्यमंत्री के नाम रामगढ में ज्ञापन दिया जाना था, लेकिन बारिश की वजह से अब यह ज्ञापन शुक्रवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- पदयात्रा शुरू करने से पहले फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक पर इकट्ठा होते युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed