{"_id":"6204144c2951fd208546fa9f","slug":"16-69-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-39-candidates-noida-news-noi6313954151","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.69 लाख मतदाता करेंगे 39 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.69 लाख मतदाता करेंगे 39 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, जेवर व दादरी में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 16.69 लाख मतदाता करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम को छह बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वोट डालने जरूर जाएं।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे सभी मतदान बूथों पर मॉक पोल होगा। इसके बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने की पूरी तैयारी की है। बूथ से 200 मीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा, जबकि 100 मीटर की दूरी तक भीड़ को एकत्र होने नहीं दिया जाएगा। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए सभी प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट किया गया है। सभी बूथों पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है। अगर कहीं पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होती है तो उसे तत्काल बदला जाएगा। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
छह बजे के बाद परिसर में मौजूद मतदाताओं को मिलेगा नंबर
शाम छह बजे तक जो मतदाता लाइन में लगा होगा, उसे मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। जिस बिल्डिंग में बूथ बना है, छह बजे के बाद गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। इसके बाद लाइन में लगे मतदाताओं को नंबर दिया जाएगा। लाइन में सबसे पीछे लगे मतदाता को एक नंबर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य को नंबर दिया जाएगा। ऐसा करने से कोई अन्य व्यक्ति लाइन में लगे होने का दावा नहीं कर सकेगा। साथ ही, फर्जी दावा करने वालों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र होना जरूरी
लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए इस बार मतदाता पर्ची ही काफी नहीं है। पहचान पत्र भी लाना होगा। प्रशासन की तरफ से मतदाता पर्ची बांटी गई हैं, लेकिन मतदाताओं को उसके साथ आयोग की तरफ से निर्धारित पहचान पत्रों में से एक लेकर आना होगा।
मतदान करने के लिए जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सर्विस पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र
कार से जा सकते हैं
मतदाता अपनी कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर किसी तरह की रोक नहीं है। केवल कार के पूरे कागजात साथ रखने होंगे। मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी पर कार को खड़ा करना होगा।
16319 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
विधानसभा चुनाव में इस बार 16319 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। तीनों विधानसभा सीटों में सबसे अधिक नोएडा विधानसभा में युवा मतदाता हैं। यहां पर 6280 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। सबसे कम संख्या जेवर में हैं। सभी मतदाताओं का नाम इस बार मतदाता सूची में जोड़ा गया था। 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम जोड़ा गया था।
सीनियर सिटीजन भी अहम रहेगी भूमिका
इस बार प्रत्याशियों की नजर युवा मतदाताओं पर है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका भी कम नहीं होगी। तीनों विधानसभा सीटों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 52718 मतदाता है, जो किसी भी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करने का दम रखते हैं। वहीं, तीनों सीटों पर 2960 सर्विस वोटर हैं। इनमें 239 महिला मतदाता हैं। नोएडा विधानसभा में 376, दादरी में 885 और जेवर में 1699 सर्विस वोटर हैं।