फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16.69 lakh people will cast their vote in Noida, Jewar and Dadri

UP Election 2022: नोएडा, जेवर और दादरी में 16.69 लाख लोग डालेंगे वोट

Wed, 26 Jan 2022 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 26 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की थी। उस समय 16.23 लाख मतदाता थे, लेकिन इसके बाद भी सूची में नाम जुड़वाने का मौका दिया गया था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक का समय था।

विज्ञापन
16.69 lakh people will cast their vote in Noida, Jewar and Dadri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 16.69 लाख लोग मतदान करेंगे। अब मतदाताओं की संख्या में बदलाव नहीं होगा। प्रशासन ने नामांकन की अंतिम तिथि के बाद सूची जारी कर दी है। मतदान केंद्राें और बूथों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। अब तीनों विधानसभा में 1840 बूथों पर मतदान होगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की थी। उस समय 16.23 लाख मतदाता थे, लेकिन इसके बाद भी सूची में नाम जुड़वाने का मौका दिया गया था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक का समय था। इस दौरान कुल 46,047 मतदाता नए बने हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता नोएडा सीट के हैं। यहां 23,465 मतदाता बढ़े हैं। दादरी में 18,542 मतदाता नए बने हैं, जबकि जेवर में 4040 मतदाताओं ने नाम सूची में जुड़वाया है। अब कुल 16,69,592 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, मतदाता बढ़ने पर प्रशासन ने नए केंद्र और बूथ भी बनाए हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 552 से बढ़कर 566 हो गई है, जबकि बूथों की संख्या 1754 से बढ़कर 1840 हो गई है। हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने इस प्रस्ताव को अभी स्वीकार नहीं किया है। अफसरों ने बताया कि काफी बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1250 से अधिक हो चुकी है। यहां पर 86 सहायक बूथ भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed