{"_id":"5c168e4ebdec22570e651f08","slug":"15449821312-grnoida-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन में छह ससुराल वाले नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन में छह ससुराल वाले नामजद
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पलवल के लिए उपयोगी
दहेज उत्पीड़न में ससुराल के छह नामजद
जेवर। अली अहमदपुर की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह ससुराल वालों को नामजद कर जांच शुरू कर दी। अली अहमदपुर, चौरोली निवासी मीना का विवाह तीन साल पहले गांव लोहागढ़, जिला पलवल, हरियाणा निवासी महेंद्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। साथ ही कुछ माह पूर्व उसे आरोपियों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। महिला ने अपने पति महेंद्र, ससुर सुखबीर, सास, जेठ राकेश, जेठानी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो