फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विधान सभा के रजत जयंती समारोह पर सियासत तेज

विधान सभा के रजत जयंती समारोह पर सियासत तेज

Sat, 15 Dec 2018 06:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा के रजत जयंती समारोह पर सियासत तेज
विधान सभा के रजत जयंती समारोह पर सियासत तेज
विज्ञापन

- आप ने कांग्रेस व भाजपा के बहिष्कार को बताया दिल्ली की जनता का अपमान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में शनिवार को होने वाले रजत जयंती समारोह को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व भाजपा के कार्यक्रम बहिष्कार की घोषणा को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली का अपमान बताया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली विधान सभा कई महान लोगों के संघर्ष से खड़ी है। लोकतंत्र के इस मजबूत स्तंभ पर सियासत न करने की अपील आप ने विपक्षी दलों से की है।
आप विधायक व पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अमूमन इस तरह के कार्यक्रमों में राष्ट्रपति को बुलाया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बुलाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। फिर, दिल्ली के पहले मेट्रोपॉलिटन काउंसिल और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को विधान सभा अध्यक्ष ने सम्मानपूर्वक न्यौता दिया गया। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व नेता व विधानसभा के कई बार सदस्य रह चुके जगदीश मुखी को न्यौता दिया गया। दोनों ने न्यौता स्वीकार भी कर लिया। कार्ड में नाम भी छप गया। लेकिन आखिरी वक्त पर दोनों ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधान सभा का रजत जयंती समारोह दिल्ली के लिये गर्व की बात है। लेकिन विपक्षी दल इस मामले में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा व कांग्रेस के दिल्ली विधानसभा की शक्तियां खत्म करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed