फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीपीसीबी ने तीन ऑयल कंपनियों पर लगाया एक-एक करोड़ का जुर्माना

सीपीसीबी ने तीन ऑयल कंपनियों पर लगाया एक-एक करोड़ का जुर्माना

Sat, 15 Dec 2018 06:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
सीपीसीबी ने तीन ऑयल कंपनियों पर लगाया एक-एक करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
तीन ऑयल कंपनियों पर एक-एक करोड़ का जुर्माना
- सीपीसीबी ने की कार्रवाई, फ्यूल स्टेशनों पर नहीं लगायी गई थी प्रदूषण रोकने वाले यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन पर प्रदूषण निरोधी डिवाइस न लगाने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वेपोर रिकवरी डिवाइस नामक इस यंत्र फ्यूल टैंक से निकलने वाली प्रदूषित वाष्प को सोख लेता है।
सीपीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जांच टीम ने मौके का मुआयना करने के दौरान पाया कि कई फ्यूल स्टेशन पर वेपोर डिवाइस नहीं लगा था। वहीं, कई जगहों पर वैपेर लगा होने के बाद चालू हालत में नहीं था। प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम के पर्याप्त न होने पर तीनों कंपनियों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

सीपीसीबी का कहना है कि फ्यूल स्टेशन बेंजीन उत्सर्जन के बड़े स्रोत हैं। बेंजीन से कैंसर होता है। इसके ज्यादा उत्सर्जन होने से लोगों को कैंसर होने का खतरा पैदा हो जाता है। वेपोर रिकवरी डिवाइस इस खतरे का खत्म कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed