फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर - दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर - दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज

Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर - दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज
- एक वर्ष में दो लाख महिलाओं को दी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दो लाख महिलाओं व लड़कियों को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा ) की ट्रेनिंग देने पर दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक में दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 2017 में 2,08,125 महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी है। स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वीमने व चिंड्रन(एसपीयूडब्ल्यूएसी) ने 2002 में आत्मरक्षा कार्यक्रम को शुरू किया था। तब से लेकर नवंबर, 2018 तक कुल नौ लाख 80 हजार 456 महिलाओं व लड़कियों के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई है।

अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से नाम दर्ज किए जाने का बुधवार को मेल भेजा गया है। दिल्ली पुलिस को फरवरी 2019 में अवार्ड मिलेगा। एसपीयूडब्ल्यूएसी की डीसीपी गीता रानी वर्मा का कहना है कि हालांकि दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को ट्रेनिंग अवार्ड के लिए नहीं दी है। टारगेट को प्राप्त करने के बाद ये अवार्ड मिला है। इससे दिल्ली पुलिस का आत्मविश्वास बढ़ा है और आगे वर्ष भी इस कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में साढ़े तीन लाख महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि 2016 में भी दिल्ली पुलिस का लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

नवंबर, 2015 में सबसे बड़ी चोरी का राज खोलने व सबसे ज्यादा रुपये की बरामदगी के लिए नाम दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed