{"_id":"5c11af99bdec22416c13eaf1","slug":"15446629761-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति नगर व मजनूं का टीला में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति नगर व मजनूं का टीला में लगी भीषण आग
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति नगर में फर्नीचर की
दुकान में भीषण आग
- दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू, मजनूं का टीला में बंद मकान में आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बुधवार को फर्नीचर की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका। इसमें एक दमकलकर्मी मामूली रूप से झुलस गया। उधर, मजनूं का टीला इलाके में एक बंद मकान में आग लग गई।
पुलिस और दमकल विभाग को 2:50 बजे कीर्ति नगर के लक्कड़ मार्केट में फर्नीचर की तीनमंजिला दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जल्द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले ही वहां काम कर रहे सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। आसपास की दुकानों और गोदामों को ऐहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी ओर, सुबह 10 बजे मजनूं का टीला इलाके में एक मकान में आग लग गई। हादसे के समय दंपती अपने-अपने काम पर थे, जबकि इनके दोनों बच्चे स्कूल में थे। इसकी सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गईं। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।