फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच हजार खरीदारों को घर मिलने की जगी आस

पांच हजार खरीदारों को घर मिलने की जगी आस

Thu, 13 Dec 2018 06:19 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार खरीदारों को घर मिलने की जगी आस
पांच हजार खरीदारों को घर मिलने की जगी आस
विज्ञापन

- रेरा ने समीक्षा बैठक कर तैयार की रूपरेखा, पजेशन का दिया तिथिवार ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। लंबे समय से घर की आस में चक्कर काट रहे 5000 खरीदारों को रेरा से उम्मीद बंधी है। रेरा ने गायत्री औरा प्रोजेक्ट के खरीदारों को पजेशन का तिथिवार ब्योरा दिया है। इस पर निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमटी भी बना दी है। इसके अलावा छह प्रोजेक्टों के बिल्डरों के साथ बैठक कर खरीदारों को कब्जा दिए जाने की समय सीमा तय की है। इन प्रोजेक्टों के खरीदारों को नवंबर 2020 तक फ्लैट पर कब्जा दे दिया जाएगा।
रेरा ट्रिब्यूनल ने बुधवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-एक स्थित गायत्री औरा प्रोजेक्ट में अपना फैसला सुनाया। बिल्डर ने यह प्रोजेक्ट 2011 में शुरू किया था। इसमें 11 टावर बनाए जाने हैं। इस योजना में 700 फ्लैट हैं। 2015 में बिल्डर ने फ्लैट देने का वादा किया, लेकिन अब तक किसी को फ्लैट नहीं मिले। इसके बाद खरीदारों ने अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) का गठन किया और रेरा ट्रिब्युनल चले गए।
विज्ञापन

रेरा ने अपने आदेश में कहा कि अगर कोई खरीदार पैसा चाहता है तो उसे 5 से 6 किस्तों में पैसा वापस दिया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद रेरा ने कहा कि टावर नंबर 1 व 4 अगले साल नवंबर तक और शेष दो टावर नवंबर 2020 तक पूरा करेगा। अगर खरीदार दूसरे फेज से पहले फेज में आना चाहते हैं तो उन्हें मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर व खरीदारों का संयुक्त खाता खुलेगा
रेरा सदस्य बलविंदर कुमार व भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गायत्री औरा और एओए का संयुक्त बैंक खाता खुलेगा। इसमें खरीदारों का पैसा जमा किया जाएगा। समिति की निगरानी में यह पैसा प्रोजेक्ट में खर्च किया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा किया जा सके। बिल्डर ने रेरा को बताया कि उसने रकम जुटा ली है। वह दो फेस में काम को पूरा कर लेगा। पहले फेज में दिसंबर 2019 में 1 और 4 टावर का काम पूरा कर लिया जाएगा। शेष दो टावर का काम नवंबर 2020 तक कर पूरा कर लिया जाएगा। बेची जाने वाली यूनिट पर भी नजर रखेंगे।


रेरा ने की समीक्षा बैठक
ग्रेटर नोएडा। अटके पड़े प्रोजेक्ट का पूरा करने के लिए रेरा बिल्डर प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में देविका गोल्ड होम्स, कैपिटल इंफ्रा होम्स, एसोटेक बिल्डर, जतस्या प्रमोटर्स, निवास प्रमोटर्स, जेएम हाउंसिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। इस दौरान बिल्डरों ने काम पूरा नहीं होने के कारण बताए, जबकि प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखा। इन परियोजनाओं में 4200 फ्लैट हैं। इनमें परियोजनाओं को पूरा करने की रणनीति बनाई गई और उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया। इन परियोजनाओं को जून 2019 और नवंबर 2020 तक के बीच में पूरा किया जाएगा। रेरा सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि इसमें कुछ फ्लैट लगभग पूरे हो चुके हैं। इन पर खरीदारों को कब्जा देने के लिए दो महीने के भीतर प्राधिकरण में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।

रेरा ने इन प्रोजेक्ट की समीक्षा की
प्रोजेक्ट का नाम फ्लैट
कैप्टिल इंफ्रा होम्स 1056
एसोटेक बिल्डर 994
देविका गोल्ड होम्स 709
जतस्या प्रमोटर्स 438
निवास प्रमोटर्स 260
जेएम हाउंसिंग 990
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed