फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 बड़े स्कूलों से मांगा फीस और खर्च का ब्यौरा

15 बड़े स्कूलों से मांगा फीस और खर्च का ब्यौरा

Thu, 13 Dec 2018 06:19 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
15 बड़े स्कूलों से मांगा फीस और खर्च का ब्यौरा
15 बड़े स्कूलों से मांगा फीस और खर्च का ब्योरा
विज्ञापन

- फीस और खर्च का मिलान करेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक, समिति के सामने रखेंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले के 15 बड़े स्कूलों में छात्रों से वसूली जाने वाली फीस और अध्यापकों के वेतन समेत खर्च का ब्योरा मांगा गया है। फीस नियतन कानून के मुताबिक इनके दिए गए ब्योरे का आकलन शिक्षा विभाग करेगा। कहीं गड़बड़ी पाए जाने या कानून के मुताबिक अधिक फीस वृद्धि करने पर जिला फीस नियतन समिति को रिपोर्ट दी जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि स्कूलों में फीस नियतन कानून बेहतर तरीके से लागू करने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में पहले स्कूलों से उनकी वेबसाइट और स्कूल नोटिस बोर्ड पर फीस की जानकारी डालने का निर्देश दिया गया था। 133 में से 63 स्कूलों ने समय पर फीस डिस्पले की थी। जिसके बाद इन स्कूलों को नोटिस देने पर पहले 35 और स्कूलों ने और बाद में सख्त कार्रवाई की बात पर सभी स्कूलों ने फीस की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी।
विज्ञापन

अब जिले के 15 बड़े स्कूलों को फीस के अलावा शिक्षकों का वेतन, स्कूल के अन्य खर्च की जानकारी देने के लिए पत्र लिखा गया है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से डीपीएस नोएडा, एमिटी इंटरनेशनल, एपीजे नोएडा, समरविले नोएडा, रॉयन नोएडा, स्टेप बाई स्टेप नोएडा समेत 15 स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने पर कार्यालय की ओर से इनका आकलन किया जाएगा। वहीं अधिक फीस बढ़ोतरी या कानून की अवहेलना मिलने पर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में जिला फीस नियत समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जहां कुछ स्कूलों ने अपनी नए वर्ष की फीस की जानकारी अपलोड कर दी है वहीं, कई स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर पुरानी फीस की जानकारी दे रहे हैं। इन स्कूलों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। - एके सिंह, शिक्षा अधिकार आंदोलन अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed