फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हरियाणा के पेहोवा विधानसभा के ग्रामीण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला

हरियाणा के पेहोवा विधानसभा के ग्रामीण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला

Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पेहोवा विधानसभा के ग्रामीण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला
हरियाणा के पिहोवा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


‘हरियाणा में आप की सरकार बनी, तो दिखेगा विकास’

केजरीवाल से मिले हरियाणा प्रदेश के ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुहिम दिखाई देने लगी है। हरियाणा की पिहोवा विधानसभा से सरपंच, पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने बुधवार को केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद थडोली के सरपंच सुमित ने कहा कि पिछली सभी सरकार को हम लोगों ने देख लिया है। हरियाणा गांव-देहात की सुनने वाला कोई नहीं है। पूरे हरियाणा में स्कूलों-अस्पतालों की हालत बहुत खराब है। हम लोगों ने यहां के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखे हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की अगली सरकार बनी, तो वहां भी विकास दिखेगा।
विज्ञापन

आजरावर के सरपंच सुरजीत सैनी ने कहा कि हरियाणा में किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो उनके घर केजरीवाल पहुंच जाते हैं। अपने पास से मदद कर देते हैं, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास वक्त नहीं है। हम लोग केजरीवाल से मिलने आए। वह हमसे बहुत अच्छे से मिले। हमने उन्हें अपने गांव आने का निमंत्रण दिया। ग्रामीणों से मुलाकात में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाना आप सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप की सदस्यता ग्रहण की
हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पुनीत मल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अपने साथियों के साथ पुनीत मल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।



गोयल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को चांदनी चौक क्षेत्र का दौरा किया। गोयल के साथ मेयर आदेश गुप्ता, एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष वीना विरमानी भी थीं। गोयल चांदनी चौक के व्यापारियों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली के शाहजहानाबाद क्षेत्र का समग्र प्लान बनना चाहिए। शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट बोर्ड बुरी तरह से विफल साबित हुआ है। पिछले साढ़े चार साल में विकास के नाम पर वहां एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed