{"_id":"5c080ebbbdec2241b5203899","slug":"15440319736-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पदों पर कांट्रैक्ट पर दिए जाने का आप ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पदों पर कांट्रैक्ट पर दिए जाने का आप ने किया विरोध
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली पदों को ठेके पर भरने के
प्रस्ताव का आप ने किया विरोध
- एमसीडी स्कूलों की बदहाली के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेवार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के स्कूलों की दयनीय हालत पर चिंता जताते हुए इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। आप नेता दलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली सरकार जहां शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के जरिये मिसाल कायम कर ही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित एमसीडी स्कूलों का ठीक तरह से संचालन करने में भी नाकाम साबित हो रही है।
बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में खाली पदों को लेकर एजूकेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें भाजपा की ओर से सभी 16 स्कूलों में खाली पड़े पदों को ठेके के कर्मियों से भरने का प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर उन्होंने पार्क और मतदान केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव दिया। आम आदमी पार्टी की पार्षद और एजूकेशन कमेटी की सदस्य कृष्णा परमाल सिंह ने भाजपा के इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए उन स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू करने की मांग की। 16 स्कूलों को कांट्रेक्ट पर देने के प्रस्ताव को गलत करार दिया। इसके बाद भाजपा ने इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया। नेता विपक्ष अनिल लाकड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम चलाने में नाकाम रही भाजपा शिक्षा के मंदिरों को भी ठेके पर देकर पैसे कमाना चाह रही थी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि सत्ता में बैठे भाजपा नेता शिक्षा के मंदिर को शिक्षण के अलावा दूसरे कार्यों में भी इस्तेमाल कर रहे हैं।